फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाल विकास परियोजना अधिकारी ने महिलाओं को दी कॉपी-पेंसिल, कराया अक्षर ज्ञान

पीलीभीत में बाल विकास परियोजना अधिकारी मरौरी अनीता सिंह ने शनिवार को ब्लॉक के गांव बसंतापुर में निरक्षर महिलाओं को अक्षर ज्ञान कराया। उन्हें कॉपी-पेंसिल व अन्य सामग्री वितरित की। महिलाओं को नाम लिखना और हस्ताक्षर करना सिखाया गया। गांव की 30 महिलाओं को गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर एकत्र किया गया। उन्हें अक्षर ज्ञान कराते हुए नाम लिखना सिखाया गया। सीडीपीओ ने सभी महिलाओं को कॉपी-पेंसिल रबर आदि वितरित किया। एक-एक महिला से वर्णमाला के अक्षर लिखवाए गए। सीडीपीओ ने कहा कि शिक्षा के बगैर जीवन अधूरा है। अगर आप स्वयं शिक्षित होंगी तो दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकेंगी। कहा कि पढ़ने लिखने की कोई उम्र नहीं होती। सभी महिलाओं ने अपना नाम लिखकर दिखाया। आश्वासन दिया कि वह घर पर भी वक्त निकाल कर पढ़ाई करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें