पीलीभीत में चार दिन बाद शुक्रवार से पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। दो दिन परीक्षा होनी है। शुक्रवार को पहली पाली में परीक्षा देने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर पहुंच गए। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा के पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतमाम किए गए। शुक्रवार को पीलीभीत में सभी छह परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 4992 अभ्यर्थियों को शामिल होना हैं। पहली पाली में 2496 के सापेक्ष अभ्यर्थियों को संख्या कम दिखाई दी।