पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दो छात्राओं और साइकिल सवार दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी, जिससे चारों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार भगा ले गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।