फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क पर कीचड़ में फिसलकर कार पलटी, तीन लोग घायल

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के गांव धुंधरी-घेरा शरीफ मार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार कीचड़ में फिसलकर पलट गई, जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम धुंधरी निवासी मुज़म्मिल और शाहनवाज़ अपने एक अन्य साथी के साथ कार से रिश्तेदारी में गए थे। वहां से लौटते समय घेरा शरीफ के पास ईंट भट्ठे के निकट सड़क पर फैली मिट्टी में बारिश के कारण कीचड़ हो गई थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में शाहनवाज़, मुज़म्मिल और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें