पीलीभीत में बरेली-सितारगंज नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी के बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। बताया गया है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।