पीलीभीत में रुपये मांगने की शिकायत को लेकर एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे विकास भवन में छापा मारा। यहां से एक अधिकारी को पकड़ा। कुछ देर पूछताछ के बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गए। प्रशासनिक अधिकारी को लेकर टीम कहां गई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से विकास भवन में खलबली है। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत पर टीम विकास भवन पहुंची थी। यहां पर प्रशासनिक अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। हालांकि विकास भवन के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।