पीलीभीत शहर से सटे नौगवां पकड़िया में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। हमलावरों ने घर में घुसकर दंपती पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। गला रेत कर महिला की हत्या कर दी, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच दूध देने के घर पहुंचे दूधिया पर भी हमलावरों ने हमला बोला। गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू लगने से दूधिया भी गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक महिला के पहले पति ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगाई गई है।