पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव गाजीपुर कुंडा से थोड़ी दूरी पर देवहा नदी में सोमवार को सुबह भी कई बोरों में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष उतराते नजर आए। सूचना पर एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडेय और सीओ प्रगति चौहान मौके पर पहुंचीं और थाना पुलिस से जानकारी जुटाई। बता दें कि यहां रविवार शाम को भी पशुओं के अवशेष मिले थे। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर रही है।