फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में बारिश से जलभराव... नाराज लोगों ने नई बस्ती चौराहे पर लगाया जाम

पीलीभीत में भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। सोमवार को नई बस्ती चौराहा पर जलभराव से परेशान लोगों ने आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दिया। उनका आरोप है कि पिछले तीन दिन से इलाके में पानी भरा है, लेकिन नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जाम लगने से डिग्री कॉलेज चौराहा से सुनगढ़ी और नई बस्ती जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन नाराज लोग तुरंत मानने को तैयार नहीं हुए। स्थानीय लोगों का कहना था कि जब तक जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की जाती, वे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें