पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर चार ट्रेनों का निरस्तीकरण रद्द किए जाने के संबंध में बुधवार को ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ताओं को स्टेशन अधीक्षक कक्ष में नहीं मिल सके। अधीनस्थ कर्मचारियों से उन्हें बुलाने के लिए भी कहा गया लेकिन उन्हें बुलाया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने छत पर बने संचालन कक्ष में जमकर हंगामा किया। बाद में उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन दिया।