पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बंडा मार्ग के किनारे खेतों में गेहूं काट रहे किसान बुधवार को उस समय हैरान रह गए, जब एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया खुद हंसिया लेकर खेत में पहुंच गईं। एडीएम ने किसानों को गेहूं खरीद को लेकर जागरूक भी किया। खेत में गेहूं काटतीं एडीएम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।