पीलीभीत जिले के 15 लाभार्थियों को पशु पालन विभाग की ओर से एग एवं चिकन कार्ट (स्टॉल) वितरित किए। स्टील से बने स्टॉल मिलने से दुकानदारों को व्यापार में आसानी होगी और उनका व्यापार भी बढ़ेगा। बुधवार को शहर के पशु चिकित्सालय सदर में वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने लाभार्थियों को एग एवं चिकन कार्ट वितरित किए। नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर से पशु पालन विभाग के सहयोग से पोल्ट्री व्यवसाय की वृद्वि एवं स्वरोजगार के लिए कार्ट का निशुल्क वितरण किया गया है। डीएम ने कहा कि जनपद में अंडा उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। अधिक से अधिक लोगों को पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए। प्रेरित किया जाए, ताकि अंडा उत्पादन में वृद्वि हो सके। जनपद में अंडे की मांग के सापेक्ष उत्पादन कम है। पशु पालन विभाग से कुक्कुट पालन से सम्बन्धित योजना चलाई जा रही है। आमजन में योजना का प्रचार प्रसार किया जाए।