फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार में लिफ्ट देकर सेवानिवृत्त शिक्षक से 23 हजार रुपये लूटे, बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात

Tue, 10 Mar 2026 04:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत में कार सवार बदमाशों ने जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव कनाकोर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामबिहारी लाल से 23 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। श्याम बिहारी लाल ने बताया कि वह सोमवार दोपहर खमरिया पुल की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 20 हजार रुपये निकाले थे। तीन हजार रुपये जन सेवा केंद्र से निकाले। उन्होंने कुछ रुपये अपनी जेब में और कुछ थैले में रख लिए थे। 

खमरिया पुल से पीलीभीत जाने के लिए टेंपो पकड़ने जा रहे थे। तभी एक सफेद रंग की कार आकर रुकी और चालक ने कहा कि सर आप कहां जा रहे हैं। आपने अमरिया में मेरे साथ पढ़ाया है, आओ आपको पीलीभीत छोड़ देता हूं कहकर कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद तीन अन्य लोग कार में बैठ गए। चालक ने कार को जतीपुर नर्सरी के आगे शिवपुरिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर मोड़ दिया। नहर की पुलिया के पास जाकर उसे धक्का दिया और 23 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर भाग गए। थोड़ी दूर जाने के बाद मोबाइल भी फेंक दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें