फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ईख के खेत में बना रहे थे तमंचे, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने मंदवाड़ा रोड पर ईख के खेत में तमंचे बनाने की फैक्टरी चलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने 13 तमंचे व छह अधबने तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। दोनों आरोपी के साथी उत्तराखंड़ व पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपदों में तमंचे सप्लाई करते थे। उनके गिरोह में शामिल एक महिला भी तमंचे सप्लाई का काम करता है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने जौला गांव के मूल निवासी और वर्तमान में परासौली गांव में रहने वाले असलम व चरथावल के गांव कुल्हेडी के मूल निवासी और वर्तमान में शहर कोतवाली के न्याजूपुरा में रहने वाले महताब को ईख के खेत में तमंचे बनाते पकड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें