फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मुठभेड़ में चोरी का आरोपी दस हजार रूपये का इनामी घायल, काफी समय से चल रहा था वांछित

मुजफ्फरनगर। जानसठ से खतौली मार्ग के गांव भलवा के सामने गांव बसायच को जाने वाले रास्ते पर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से चोरी का आरोपी 10 हजार रूपये का इनामी घायल हो गया।वह चोरी और मुठभेड़ के मामले में वांछित चल रहा था। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात पुलिस जानसठ से खतौली मार्ग पर गांव सादपुर के पास शराब के ठेके के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि गांव बसायच को जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध युवक खड़ा है। जो 16 नवंबर की रात में गांव तालड़ा के निर्माणाधीन पंचायत घर से चोरी की गई बैटरियों को लेकर कहीं बेचने के लिए जाने वाला हैं। पुलिस ने उसको घेर लिया तो वह गांव बसायच की ओर भागने लगा। पुलिस टीम के पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। पूछताछ में घायल ने अपना नाम नईम , निवासी गांव खेड़ी फिरोजाबाद तथा हाल निवासी मोहल्ला सत्ती, थाना सिविल लाइन रुड़की, जनपद हरिद्वार उत्तराखंड बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें