फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मुस्लिम बस्ती में पाकिस्तान समर्थन में लगाए गए नारे, बघरा आश्रम के संचालक ने बताई साजिश

मुजफ्फरनगर के बघरा आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में एक मुस्लिम बस्ती में एक अकेला हिंदू जोगी परिवार रहता है। इस हिंदू परिवार को अपनी मुस्लिम बस्ती से भगाने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं। एक मुस्लिम परिवार की लड़की की ओर से परिवार के दो लड़कों पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने एक लड़के को जेल भेज दिया, जब हिंदू परिवार के मर्द घर पर नहीं थे, तो मोहल्ले के मुस्लिम समाज के आरोपियों ने घर में घुसकर घर में मौजूद हिंदू महिलाओं को के साथ मारपीट की। दिव्यांग महिला के साथ अभद्रता की गई। पाकिस्तान जिंदाबाद बोला गया और हमले के बाद घर से मूर्तियां और धार्मिक पुस्तक भी मुस्लिम लोग उठाकर के ले गए और मुस्लिम समाज के लोग यह कह रहे हैं , हम समझौता कर लेंगे। तुम लोग इस मकान को छोड़कर के भाग जाओ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें