मुजफ्फरनगर जनपद के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। नगर में कच्ची सड़क से पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली। हिंदू संयुक्त हिंदू मोर्चा ने कार्यक्रम व क्रांति सेना ने बैठक का आयोजन किया। शोभायात्रा से पहले कच्ची सड़क आनंदपुरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। वहां मुख्य अतिथि सरधना के पूर्व विधायक भाजपा नेता संगीत सोम ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान की आरती की। इसके बाद पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा से फ्रेंडस कॉलोनी,अहिल्याबाई चौक,अंसारी रोड, मालवीय चौक, टाउन हाल, शिव चौक से होकर वापस पहुंची। राम भक्त डीजे की धुन पर नाचते चल रहे थे।