फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में सेवानिवृत प्रधानाचार्यों को दी गई विदाई

मुजफ्फरनगर में माध्यमिक शिक्षा परिषद के शासकीय, अशासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 31 मार्च को प्रधानाचार्यों का कार्यकाल पूरा हुआ। मंगलवार को नए सत्र के साथ कई विद्यालयों में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों की विदाइ और नवनियुक्त का स्वागत किया गया। महामना मालवीय इंटर कॉलेज सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य डॉक्टर विनीत चौहान के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनको प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शॉल पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही उनके सानिध्य में विद्यालय की पत्रिका अभिव्यक्ति का विमोचन हुआ। सभी शिक्षकों ने उनके कार्य शैली की प्रशंसा की। शिक्षक अनिल सैनी ने बताया कि उन्होंने जून 2011 में आयोग से चयनित होकर विद्यालय का कुशलता के साथ नेतृत्व किया। कार्यक्रम में उनकी पत्नी सीमा चौहान, पुत्र मनस्वी और पुत्री मैत्रेयी मौजूद रहें। विद्यालय में नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर जी ने प्रधानाचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया। सभी शिक्षकों ने फूल मालाएं पहनकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें