फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंदिर की जमीन विवाद को लेकर मंसूरपुर में थाना घेरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी पहुंचे, पुलिस से नोकझोंक

मुजफ्फरनगर जनपद में मंदिर की जमीन के विवाद के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान दलबल के साथ मंसूरपुर थाने पहुंच गए जहां कुछ देर तक जमकर हंगामा हुआ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पुलिस पर खूब भड़के और पुलिस पर मंदिर के नाम खरीदी गई जमीन पर सरशादी लाल डिस्टलरी का कब्जा करने का आरोप लगाया है पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने खुलेआम पुलिस पर पैसे लेकर मंदिर के नाम खरीदी गई जमीन पर भी फैक्ट्री मालिकों का कब्जा करने का आरोप लगाया है। गौरतलब में के पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में हुए एक कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने मंच से ही थाने और तहसीलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का ऐलान किया था। इसी कड़ी का रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान थाना मंसूरपुर में पहुंच गए । बालियान मंसूरपुर थाने जा धमके और जमकर पुलिस को खरी खोटी सुनाई। संजीव बालियान का कहना है कि मंदिर की जमीन पर कटाई कब्जा नहीं होने दिया जाएगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें