फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिले प्रधान, कार्यकाल बढ़ाने की मांग

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रधान संगठन के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर अपना मांगपत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई। प्रधानों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय ग्राम प्रधानों को ही कार्यवाहक अथवा प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इससे ग्रामीण विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और योजनाओं का संचालन प्रभावित नहीं होगा। इस अवसर पर प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप प्रधान और जिलाध्यक्ष अशोक राठी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उनके साथ ओमवीर सिंह, धर्मपाल प्रधान, सुनील मांडला और प्रदीप कुमार सहित कई अन्य ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें