मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी में करंट लगने से दो बहनों की मौत हो गई। हादसे से मोहल्ले में शोक है। शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने वाले विनोद पाल की दो युवा बेटी की मौत हुई है। बताया गया कि उनकी बड़ी बेटी 24 वर्षीय निधि ने नहाने के लिए गर्म पानी करने को बाल्टी में रोड लगाई थी। बाल्टी में छेद होने के कारण पानी बाहर निकल आया था। वह पानी देख नहीं पाई। जैसे ही वह बाल्टी को उठाने लगी तभी फर्श पर बिखरे पानी पर उसका पैर रखा गया। पानी में करंट आया था। करंट लगने से वह गिर गई। उसे बचाने के लिए पहुंची उसकी छोटी बहन 22 वर्षीय लक्ष्मी पहुंची तो उसे भी करंट लग गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पहुंचे घटना से परिजनों व मोहल्ले में शोक है।