मंसूरपुर पुलिस ने धौला पुल के पास देर रात दिल्ली निवासी तीन बदमाशों को मुठभेड में पकड़ा है। तीनों ही आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। उनसे अवैध शस्त्र, लूटा हुआ सामान व चोरी की कार बरामद हुई है। तीन लुटेरे राजेश, अभि व साहिल निवासी दिल्ली हैं। इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।