हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शहर के शिव चौक पर रात के समय पहुंचने वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। भगवान शिव की अलग-अलग झांकियों को लेकर श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा, दिल्ली के श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर झूमते हुए चल रहे हैं।