हरियाणा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने सनातन धर्म के आदर्शों और नैतिक मूल्यों को गौरवन्वित किया। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ पधारे जांगड़ा ने सपरिवार पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि स्वामी कल्याण देव राष्ट्र का गौरव थे।