फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: योगी और जयंत चौधरी की जनसभा, 2027 चुनाव से पहले पश्चिम यूपी में सियासी संदेश

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को आयोजित जनसभा को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बेहद अहम माना जा रहा है। जनसभा मेंसीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री व राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को रोजगार और विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनावी माहौल का शंखनाद करने की तैयारी मानी जा रही है। मुख्यमंत्री का काफिला शहर के प्रमुख क्षेत्र शिव चौक से होकर गुजरा। काफिले के आने से पहले शिव चौक के आसपास की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और सुरक्षा के चलते झांसी रानी मार्ग पर आवागमन कुछ समय के लिए रोक दिया गया। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंतव चौधरी जनसभा स्थल नुमाईश ग्राउंड पहुंच गए। जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा और रालोद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें