फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर ठगी करने वाले तीन आरोपी किए गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खालापार पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर धोखाधडी करने वाले मास्टर माइंड समीर सहित तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 5 डेबिट कार्ड, 2 बार कोड गूगल पे, 3 आधार कार्ड, 4 पैन कार्ड, 1 पहचान पत्र, 1 चैक, 2 ब्लैंक चैक, 1 पासपोर्ट, 4 चैक बुक तथा 4 मोबाइल फोन बरामद किए। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि 7 नवंबर 2024 को खालापार निवासी शादमा नाज से साइबर ठगों ने एक लाख 45 हजार रुपये की ठगी की थी। इसके बाद से पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी थी। युवती को पार्ट टाइम जॉब देने के बहाने उससे ठगी की थी। पुलिस ने इस मामले में संजय, न्यू ममफोर्ड गंज थाना कर्नल गंज प्रयागराज तथा अंशू यादव, ओ ब्लाक देवकी नगर, कानपुर नगर थाना नौ बस्ता जिला कानपुर व समीर, निवासी दक्षिणी बाजार थाना बछरावा जिला रायबरेली को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें