हरियाणा के रोहतक निवासी मनीष नेहरा इस वर्ष की कांवड़ यात्रा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मनीष की कांवड़ का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है। तितावी के कावड़ सेवा शिविर में पहुंचे नेहरा का कहना है कि देश के विकास की मजबूत नींव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं पर ही टिकी है। नेहरा ने बताया कि वह बीएसएनएल में जेई हैं।