फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: तेज बारिश से कांवड़ मार्ग पर डेढ़ फीट पानी, शिव चौक से गुजरना हुआ मुश्किल

मुजफ्फरनगर में तेज बारिश के बाद शहर का कांवड़ मार्ग जलमग्न हो गया। शिव चौक पर करीब डेढ़ फीट तक पानी भरने से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिव चौक की परिक्रमा के दौरान कांवड़ियों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई शिवभक्त पानी के बीच रास्ता बनाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। जलभराव के कारण डाक कांवड़ियों को भी अपनी रफ्तार बनाए रखने में मुश्किल हुई। कांवड़ मार्ग के अन्य हिस्सों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। तेज बारिश के चलते शिवभक्तों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय और मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें