बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, नोडल टीचर और कक्षा एक को पढ़ाने वाले शिक्षकों सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभाग किया। शुभारंभ तितावी स्थित पीटी उषा कन्या इंटर कॉलेज के हॉल में किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या उषा सिंह ने की। मुख्य अतिथि सीडीपीओ विकास रहे।