उत्तराखंड से यूपी की सीमा में भूराहेड़ी गांव से प्रवेश करते ही कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जा रही है। नगर पंचायत पुरकाजी की ओर से हाईवे के किनारे मंच और पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम तैयार किया गया है। यहां पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते हैं।