फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: हिंदू संगठन कार्यकर्ता के घर फायरिंग, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खेड़की में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मिथुन कुमार के घर पर शुक्रवार की रात तीन लोगों ने फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। शनिवार सुबह वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की। पुलिस ने बताया कि मिथुन कुमार की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामला सन्दिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें