फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जरूरत से ज्यादा खाद का प्रयोग खेतों के लिए खतरनाक: राकेश टिकैत

चरथावल ब्लॉक प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत का आयोजन भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में किया गया। पंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे राकेश टिकैत ने किसानों से खेतों में जरूरत से ज्यादा खाद का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक खाद डालने से खेतों की उर्वरा शक्ति धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है। टिकैत ने कहा कि किसानों को आपसी झगड़ों से बचते हुए खेतीबाड़ी पर ध्यान देना चाहिए, तभी किसान खुशहाल हो सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ता है। पंचायत में भाकियू नेता विकास शर्मा ने कहा कि चौकड़ा और कुल्हेड़ी में नई समितियों के गठन से किसानों को फायदा मिलेगा। वहीं नलकूपों की चोरी की बढ़ती घटनाओं, बेसहारा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान और गांवों के संपर्क मार्गों की खराब स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई। भाकियू नेता संजय त्यागी ने स्मार्ट मीटर में धांधली का मुद्दा उठाया। इस दौरान प्रवीण द्विवेदी, डॉ. रवि प्रकाश और शोभाराम ने संबंधित विभागों से किसानों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराने का आश्वासन दिया। पंचायत में राजवीर सिंह जादौन सहित कई किसान नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें