मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के रोनी हरजीपुर गांव में नौकर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। वीडियो में आरोपी बबलू उर्फ मनोज अपने नौकर राजू की पिटाई करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित को संरक्षण में लेकर आरोपी मालिक को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।