फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: डीएवी इंटर कॉलेज में लिपिक की सेवा समाप्ति पर कर्मचारियों का धरना

डीएवी इंटर कॉलेज में कार्यरत लिपिक अजेंद्र यादव की सेवा समाप्ति के विरोध में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर में एकजुट होकर न्याय की मांग की। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय त्यागी ने कहा कि अजेंद्र यादव को गलत तरीके से सेवा से हटाया गया है। न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। धरना स्थल पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा और अमित जैन भी पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। दोनों नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें