फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: नेशनल हाईवे पर डंपर ने मारी बाइक में टक्कर, बाल-बाल बचे युवक-युवती, हादसे का वीडियो वायरल

नेशनल हाईवे-58 पर एक खौफनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बागोवाली चौकी के पास गणपति ढाबा के नजदीक का मामला बताया जा रहा है। जहां रेत से लदे ओवरलोड डंपर ने बाइक को टक्कर मारी। बाइक सवार युवक-युवती सड़क के बीचों-बीच गिर गए, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि जान बच गई। गिरते समय उन्होंने अपने पैर पीछे खींच लिए, जिससे वे डंपर के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। चालक डंपर को रोकने बजाय तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश के दौरान नियंत्रण खो बैठा, जिससे आगे कई वाहनों को भी टक्कर लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो छह दिन पुराना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें