फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: एक करोड रुपए के नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, तीन तस्कर पकड़े

Muzaffarnagar: एक करोड रुपए के नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, तीन तस्कर पकड़े मुजफ्फरनगर जनपद के खालापार थाना पुलिस ने एक करोड रुपए के नशीले प्रतिबंधित 11 लाख 66400 कैप्सूल बरामद किए है। तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि खतौली निवासी अश्वनी शर्मा नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बचने के मामले में फरार चल रहा था। उसे व उसके दो साथियों खतौली के मौहल्ला दयाल पुरम निवासी विनोद एवं नई मंडी कोतवाली के गांधी कॉलोनी निवासी यशपाल ग्रोवर को गिरफ्तार किया है। यह तीनों कार में थे। कार में कैप्सूल से लदे दो कार्टून (पेटी ) रखे थे। चेकिंग के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह लोग हरियाणा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बेचने का बड़ा कारोबार करते थे। उनकी निशानदेही पर 54 कार्टून में नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें