फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सोनू कश्यप की बहन के अपहरण का आरोप, पुलिस बोली- धरने पर गई है युवती

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला किला निवासी सोनू कश्यप के परिजनों ने अपनी बेटी आरती के अपहरण का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कुछ लोग युवती को कार में बैठाकर ले गए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवती अपनी मौसी की बेटी के साथ मेरठ में धरने पर गई है। इस मामले में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर 2 लाख रुपये दिए हैं। नगर निवासी सोनू कश्यप की 5 जनवरी को सरधना क्षेत्र में हत्या कर शव जला दिया गया था। इस घटना के संबंध में कश्यप समाज के लोगों ने मेरठ कमिश्नर कार्यालय पर धरना दिया हुआ है। इसी बीच, मृतक सोनू कश्यप की माता कांति देवी और अन्य परिजन राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी आरती के अपहरण की शिकायत की और बताया कि कुछ अज्ञात लोग उसे कार में बिठाकर ले गए हैं। परिजनों ने इस संबंध में जिलाधिकारी और एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा है। पुलिस ने दी धरने पर जाने की जानकारी एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि युवती मेरठ में चल रहे एक धरना स्थल पर गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवती के अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी। राज्य मंत्री ने भरोसा जताया कि सरकार इस मामले में उचित न्याय सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें