कलांगन सेवा ट्रस्ट की ओर से बुधवार को कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डीएवी कॉलेज के चित्रकला विभाग में कलाकारों की मौलिक कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। संस्था के निदेशक डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन पद्मभूषण डॉ. राम वी सुतार के शतायु होने के अवसर पर किया जा रहा है।