मुजफ्फरनगर के जानसठ में हुए दर्दनाक हादसे के बाद राहत बचाव कार्य देर रात तक भी जारी रहा। वहीं घटना की जानकारी लगते ही केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा। इस मामले में लखनऊ बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मौके पर बहुत तीव्र गति से राहत कार्य किया गया। एनडीआरएफ भी मौके पर मौजूद है, काफी मजदूरों को निकाल लिया गया है, एक या दो अभी मलबे में दबे हैं उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौजूद रहे।