मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के तालड़ा मोड़ पर दुमंजिला छह दुकानों का लिंटर उभारने के दौरान बड़ा हादसा हुआ। लिंटर भरभराकर गिया, जिसके नीचे 25 मजदूर दब गए। एक मजदूर की मौत हो गई है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। देर रात तक राहत कार्य जारी है।