मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की मांग के लिए 17 दिसंबर को अधिवक्ता अपने चैंबर बंद रखेंगे। इसके अलावा बाजार बंद का आह्वान भी किया गया। जिला बार संघ एवं सिविल बार संघ ने बंद की रणनीति तैयार की। व्यापारी संगठनों से भी चर्चा की गई। फैंथम हॉल में पत्रकारों से बातचीत में जिला बार संघ के महासचिव एडवोकेट चंद्रवीर निर्वाल, सिविल बार संघर के महसचिव राज सिंह रावत ने बताया कि हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के आह्वान पर यह फैसला किया गया है। इसमें अधिवक्ता अपनी मांग उठाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। शहर की गोल मार्केट, शिव मार्केट, रुड़की रोड एवं तहसील मार्केट के व्यापारियों की ओर से भी अधिवक्ताओं को समर्थन दिया गया।