हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवड़िये शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। शिव के जयघोष से नगर धर्ममय हो गया है। आसपास के गांव के लोग भी शिवभक्तों की सेवा के लिए पहुंच रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवड़िये बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जीटी रोड पर सड़क के एक ओर कांवडिये चल रहे हैं। शाम के समय झांकी वाली बड़ी कांवड़ देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शाम होते लोग बड़ी संख्या में सड़क की फुटपाथ बैठकर और साइड में खड़े होकर रंगीन लाइटों से सजी कांवड़ को देखने के लिए आ जाते हैं। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर भारी भीड़ के चलते आवागमन रुक जाता है। शाम छह बजे से रात करीब 11 बजे तक भीड़ सड़कों पर ही रहती है। करीब पांच घंटे तक पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है।