फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwad Yatra: मुजफ्फरनगर में उमड़ा जनसैलाब, कांवड़ियों की झलक पाने को सड़कों पर आए लोग

श्रावण मास की शिवभक्ति इस समय अपने चरम पर है और कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर की सड़कों पर अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जैसे ही शिवभक्तों की टोलियां हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने लगीं, शहरवासी अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवा सभी ने कांवड़ियों का स्वागत फूल बरसाकर और जयकारों के साथ किया। कई स्थानों पर सेवा शिविर, भंडारे और संगीत कार्यक्रम भी चल रहे हैं, जहां शिवभक्त विश्राम कर रहे हैं। सड़क किनारे खड़े लोग कांवड़ियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। कई जगहों पर फोटोग्राफी और वीडियो बनाने वालों की भीड़ दिखी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ सेवा शिविरों में पहली बार बड़ी संख्या में महिलाओं की सेवा टीम भी दिख रही है, जो गर्मी और थकान से जूझते शिवभक्तों को ठंडा जल, भोजन और प्राथमिक उपचार दे रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें