मुजफ्फरनगर में रालोद की मीरापुर विधायक मिथलेश पाल ने बिहारगढ़ गांव में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। इस क्षेत्र में विकास को नया आयाम मिलेगा। अधिकारियों से कहा कि आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दें।