फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनर में बुजुर्ग महिला के सिर में फावड़े से वार कर हत्या, इस बात पर वारदात को दिया अंजाम

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग कलावती (72) के सिर मे पड़ोसी ने फावड़े से वार कर दिया। गंभीर हालत में परिजन मेरठ ले गए, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की मानसिक रोगी बताया गया है। शनिवार सुबह कलावती की पड़ोसी के साथ कहासुनी हो गई थी। आसपास के लोगों ने मामला सुलझा दिया। कुछ देर बाद महिला घर के बाहर खड़ी हो गई, इसी दौरान आरोपी फावड़ा लेकर आया और महिला के सिर पर वार कर दिया। आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे। गंभीर हालत में परिजन मेरठ के लिए लेकर चले, लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें