फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ट्रक कूड़ा लेकर आए तो भाला घोंप देंगे किसान : टिकैत

प्रत्युष शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 01:55 PM IST

मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली का कूड़ा शहर में नहीं खपने दिया जाएगा। चेतावनी दी गई कि कूड़ा लेकर आने वाले ट्रकों के टायर में किसान भाला घोंप देंगे। 26 दिसंबर को जिला पंचायत सभागार में किसानों, फैक्ट्ररी संचालकों और प्रशासन के अधिकारियों की बातचीत होगी। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कूड़ा वाहन के प्रवेश पर रोक के बोर्ड लगाए जाने चाहिए। ग्रीन और क्लीन मुजफ्फरनगर के लिए क्षेत्र के लोगों को ही आगे आकर अपनी पहल करनी होगी। भोपा रोड पर जट मुझेड़ा में प्रदूषण के मुद्दे पर संगठन ने क्षेत्र के ग्रामीणों की पंचायत बुलाई। टिकैत ने कहा कि क्षेत्र के छह से अधिक गांवों के लोगों का प्रदूषण के कारण जीना मुहाल है। क्षेत्र के लोगों को ही भविष्य का फैसला करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें