फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ा: मीरापुर में थम गए बिजनौर जाने वाली बसों के पहिये, बाईपास पर रोकी बसें

डिंपल सिरोही Updated Thu, 07 Aug 2025 11:07 PM IST

गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग बंद कर दिया गया। मुजफ्फरनगर से बिजनौर और उत्तराखंड जाने वाली बसों को मीरापुर बाईपास पर रोक दिया गया। भारी वाहन भी यहां रोक गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। दिनभर लोगों ने परेशानी झेली। मेरठ और हरिद्वार से होते हुए लोग गंतव्य तक पहुंचे। बैराज पर गंगा खतरे के निशान को पार कर 220.20 मीटर पर बह रही है। पौड़ी मार्ग पानी में डूब जाने से बृहस्पतिवार को वाहनों का संचालन बंद करा दिया गया। मुजफ्फरनगर डिपो से रोजाना 35 बसें बिजनौर, उत्तराखंड और बरेली-मुरादाबाद तक संचालित की जाती है। बृहस्पतिवार को बसों का संचालन मीरापुर बाईपास तक ही किया गया। यात्रियों को मुसीबत उठानी पड़ी। यात्रियों ने कईं-कईं किमी मीटर पैदल सफर किया। वाहनों का आवागमन शुरू होने की प्रतीक्षा में भी यात्री कईं घंटे बैठे रहे, लेकिन बात नहीं बनी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें