फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से दो घायल

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। भागने का प्रयास करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने कार, ट्रक, डीजल व तमंचे व डीजल चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह हाईवे पर सड़क किनारे खडे वाहनों से डीजल व स्टपनी आदि चुराता है। फुगाना पुलिस को फोन पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अचानक पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायर करते हुए मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके से भागते हुए तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक कार, दो ट्रक, चोरी का 100 लीटर डीजल, रिम, स्टपनी, तमंचे व चाकू आदि बरामद किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ने बताया कि बदमाश ग्राम कैली निवासी राशिद , सिंघावली जनपद मेरठ निवासी गुलफाम पैर में गोली लगने से घायल हुए है। उन्होंने बताया कि मेरठ के कंकरखेडा निवासी सलमान, हर्रा निवासी सलीम तथा जानी थाना क्षेत्र के गांव घडरा निवासी इंतजार को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। बदमाशों का यह गिरोह हाइवे पर सड़क किनारे खडे़ वाहनों से डीजल, टायर व स्टपनी आदि चोरी करता है। उन्होंने बताया कि सभी बदमाशों का अपराधिक इतिहास है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी बदमाशों का चालान कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें