मुजफ्फरनगर में खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने खतौली में हंगामा किया। गन्ना समिति में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। गन्ना समिति में तालाबंदी कर नारेबाजी की। खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने खाद गोदाम कीपर विकास शर्मा को अपने बीच धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। फिलहाल खेतों के लिए खाद की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन प्रशासन समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।