मुज़फ्फरनगर। जानसठ से पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री इकट्ठा की है। बृहस्पतिवार को गांव सिखेड़ा में ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर राहत सामग्री इकट्ठा की। ग्रामीणों के सहयोग से 48 क्विंटल गेहूं और 80 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित की। कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री पंजाब में भेजी है। इस दौरान सुभाष चंद काकरान, सोनू चौधरी, नरेंद्र सिखेड़ा, हाजी कामिल, नीरज बालियान मौजूद रहे।